श्री रामायण मन्दिरमाधवबाड़ी, बरेली · विकासनगर, देहरादून

श्री सफाचन्द जी

गुरु परम्परा
क्रम: 14 / 34
नमन के इतिहास-अंश के अनुसार, गढ़ी कपूरा (अब पाकिस्तान) स्थित पीपल वृक्ष के नीचे अलमस्त फकीर रूप में भजन करते थे। एक बार जब क्षेत्र में पलायन होने लगा और मुरीदों ने बाबा को साथ चलने का आग्रह कर पश्तो में "बाबा चूड्ड़ा" कहा, तो बाबा ने जिस दीवार पर बैठे थे उसी को घोड़े की भाँति ऐड़ लगाई और वह दीवार दौड़ पड़ी — यह देख पलायन रुक गया। कई भजन-छन्दों (छन्द 5, 6, 7, 13) में भी बाबा सफाचन्द जी का बारम्बार स्मरण किया गया है।
स्रोत: नमन ग्रन्थ (2018)
← परम्परा क्रम में पूर्वश्री दासानन्द जीपरम्परा क्रम में अगले →श्री छबील दास जी
सम्पूर्ण गुरु परम्परा सूची